Sunday, November 08, 2026
अलीनगर फैशन
STATE

जिस ACP पर लगाया छूने का आरोप, अब उसी मामले में पत्रकार रोज़ी गिरफ्तार! कल मजिस्ट्रेट के सामने होगी पेशी?

Inflowire

Published on Oct 05, 2026 • 82 views
News Image

Source: Official Source

Audio Brief

Listen to this news

Approx. 1 min listen

Ready to play
0:00 1:00

जंतर-मंतर विवाद में बड़ा मोड़: ACP पर आरोप लगाने वाली पत्रकार रोज़ी गिरफ्तार, कल कोर्ट में होगी पेशी?

बड़ी खबर जंतर-मंतर विवाद में एक बड़ा अपडेट सामने आया है,जानकारी मिल रही है कि ACP पर आरोप लगाने वाली पत्रकार रोज़ी गिरफ्तार हो चुकी है कल उनकी मजिस्ट्रेट के सामने पेशी है।

नई दिल्ली | 5 अक्टूबर 2026

जंतर-मंतर पर 4 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत पर कथित तौर पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाने वाली महिला पत्रकार रोज़ी को लेकर सोमवार शाम बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने रोज़ी के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले सोमवार सुबह उन्हें अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ हिरासत में लेकर दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन ले जाया गया था। अब उन्हें मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने की जानकारी सामने आई है।

रोज़ी उन लोगों में शामिल थीं जो रविवार शाम से पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि 3 अक्टूबर के प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज की जाए।

सोमवार सुबह पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इन सोर्स जो जानकारी है उसके मुताबिक रोज़ी समेत करीब 17 लोगों को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन ले जाया गया था।

रोज़ी ने ACP विवेक भगत पर क्या आरोप लगाया था?

रोज़ी का आरोप है कि वह प्रदर्शन के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की हिरासत की रिकॉर्डिंग कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी को लेकर सवाल किया।

रोज़ी ने आरोप लगाया कि इसी दौरान ACP विवेक भगत ने उन्हें गलत तरीके से छुआ और पीछे की ओर धक्का दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारी से माफी मांगने और मामले में FIR दर्ज करने की मांग की थी। हालाकिं इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच का विषय है।

तीन महिला पत्रकारों ने की थी शिकायत

इस पूरे मामले में तीन महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कथित दुर्व्यवहार और यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इन शिकायतों को जांच के लिए क्राइम ब्रांच को भेजा गया है। महिलाओं के बयान दर्ज किए गए हैं और घटनास्थल के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है।

हालाकिं सवाल यहां एक और है कि जब रोजी ACP विवेक भगत पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगा रही है तो फिर रोजी के गिरफ्तारी की क्या वजह है?

फिलहाल जानकारी के मुताबिक रोज़ी की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में 
कल यानी मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

अब सबकी निगाह कल के अदालत के फैसले पर है कि अदालत कल क्या फैसला सुनाती है।पत्रकार रोजी को कल अदालत से राहत मिलती है या फिर उसे आगे भेजा जाएगा।

एक ही मामले में दो तरफ से कार्रवाई

इस घटनाक्रम ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। एक तरफ रोज़ी और अन्य महिला पत्रकारों की ओर से पुलिस अधिकारी पर लगाए गए आरोपों की क्राइम ब्रांच जांच कर रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई से जुड़े मामलों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई हो रही है।

इससे अब सवाल उठ रहा है कि क्या पुलिस अधिकारी पर लगाए गए आरोपों की जांच और पत्रकार रोज़ी की गिरफ्तारी—दोनों मामलों में जांच की प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ेगी?

मामले में आगे की तस्वीर मंगलवार को कोर्ट की सुनवाई और पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई से और स्पष्ट होगी।

Article Ad
Tags: Journalist Rosie Rosie Arrest Jantar Mantar Protest ACP Vivek Bhagat Delhi Police Delhi News FIR Delhi Cantt Police Station

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Sidebar Ad
Newsletter

Get the most important stories delivered to your inbox.