Sunday, November 08, 2026
अलीनगर फैशन
DARBHANGA

हरियथ गांव में गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस, 81 लीटर विदेशी शराब बरामद

Inflowire

Published on Nov 06, 2026 • 90 views
News Image

Source: Official Source

Audio Brief

Listen to this news

Approx. 1 min listen

Ready to play
0:00 1:00

दरभंगा में 81 लीटर विदेशी शराब जब्त, अलीनगर पुलिस की हरियथ गांव में कार्रवाई

Inflowire| Darbhanga News

दरभंगा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में अलीनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हरियथ गांव के संतोष मुखिया पिता स्व0 विजय मुखिया के घर में छापेमारी कर 81 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस की इस कार्रवाई को शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। हालाकिं रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए आरोपी संतोष मुखिया भाग निकला पुलिस आरोपी के गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही है।

>> दरभंगा में 81 लीटर विदेशी शराब जब्त, हरियथ गांव में अलीनगर पुलिस की छापेमारी

दरभंगा: बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए दरभंगा पुलिस अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। इसी अभियान के तहत अलीनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हरियथ गांव में छापेमारी की।

इस दौरान पुलिस ने कुल 81 लीटर विदेशी शराब बरामद कर जब्त की। जब्त शराब में 375 मिलीलीटर की कुल 216 बोतलें शामिल हैं। आपको बतादें कि यह कार्रवाई अलीनगर थाना द्वारा की गई है। पुलिस अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है।

 

अब देखना होगा कि पुलिस की आगे की जांच में इस अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस कितनी तत्परता दिखाती है।

Article Ad
Tags: दरभंगा पुलिस अलीनगर थाना हरियथ गांव विदेशी शराब जब्त बिहार शराबबंदी Darbhanga News

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Sidebar Ad
Newsletter

Get the most important stories delivered to your inbox.