दरभंगा में मतगणना को लेकर निषेधाज्ञा, विजय जुलूस पर रोक
INFLOWIRE | DARBHANGA
दरभंगा में विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 27 अक्टूबर को लहेरियासराय स्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।
जिला दंडाधिकारी कौशल कुमार ने मतगणना केंद्र के 200 गज के दायरे में अनावश्यक भीड़ जुटाने पर रोक लगाई है। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल, विजय जुलूस और अनधिकृत वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा।
निषेधाज्ञा 27 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से मतगणना समाप्त होने तक लागू रहेगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।