Sunday, November 08, 2026
अलीनगर फैशन
POLITICS

फराज फातमी के बयान से बिहार की राजनीति में नई बहस

Inflowire

Published on Sep 26, 2026 • 76 views
News Image

Source: Official Source

Audio Brief

Listen to this news

Approx. 1 min listen

Ready to play
0:00 1:00

चुनाव आयोग BJP का दूसरा ऑफिस है —फराज फातमी का बड़ा बयान, प्रदर्शन के दौरान मीडिया से कही बात

Darbhanga News / Inflowire / 26 Sep

पटना/दरभंगा: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR को लेकर बिहार में राजनीतिक विरोध के बीच RJD नेता और केवटी के पूर्व विधायक फराज फातमी ने चुनाव आयोग पर तीखी टिप्पणी की है।

25 सितंबर 2026 को हुए प्रदर्शन के दौरान मीडिया को दिए गए एक बयान में फराज फातमी ने कहा ऐसा लगता है कि “इलेक्शन कमीशन भारतीय जनता पार्टी का दूसरा ऑफिस है।”

फातमी का यह बयान उस समय सामने आया, जब RJD समेत विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के खिलाफ बिहार में प्रदर्शन कर रहे थे । प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए। RJD ने बिहार समेत कुछ राज्यों में चुनाव रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की मांग भी की।

---------------------------------------------------------------------------------------------------

Morning News 26 September 2026: भारत को एशियन गेम्स में सिल्वर, कांगो विमान हादसा समेत सुबह की 6 बड़ी खबरें

---------------------------------------------------------------------------------------------------

फराज फातमी ने क्या कहा?

मीडिया से बातचीत के दौरान फराज फातमी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उसे “भारतीय जनता पार्टी का दूसरा ऑफिस” बताया।

यह फराज फातमी की राजनीतिक आरोप है। 

प्रदर्शन में क्या हुआ?

25 सितंबर को बिहार के अलग-अलग हिस्सों में चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए। पटना में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। RJD ने भी राज्य में अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई और चुनावी प्रक्रिया में बदलाव की मांग उठाई।

चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों के बीच बयान

SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे इस राजनीतिक विरोध के केंद्र में हैं। विपक्षी दल चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। इस पूरे विवाद में फराज फातमी का बयान राजनीतिक बहस को और भी तीखा करता है। हालांकि, “BJP का दूसरा ऑफिस” वाली बात फराज फातमी की ओर से दिया गया राजनीतिक बयान है !

Article Ad
Tags: फराज फातमी चुनाव आयोग Election Commission RJD बिहार राजनीति दरभंगा केवटी SIR चुनाव आयोग प्रदर्शन

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Sidebar Ad
Newsletter

Get the most important stories delivered to your inbox.