दरभंगा स्नातक सीट से BJP की हार राजद प्रत्याशी अनिल झा की शानदार जीत।
सर्वेश कुमार को मिला था NDA का साथ बावजूद नही बचा पाए सीट।
Inflowire | Darbhanga
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD की जीत, BJP को झटका! तीसरे दिन आया चुनाव परिणाम
बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी अनिल झा ने जीत दर्ज की है। तीन दिनों तक चली मतगणना के बाद आखिरकार परिणाम सामने आया। इस नतीजे को भाजपा के लिए राजनीतिक झटके के तौर पर देखा जा रहा है।
ADD- 
दरभंगा स्नातक एमएलसी सीट के चुनाव परिणाम का इंतजार कर रहे लोगों को आखिरकार जवाब मिल गया। राजद प्रत्याशी अनिल झा ने इस सीट पर जीत हासिल की है। मतगणना में हुई देरी के कारण चुनाव परिणाम लगातार चर्चा में बना हुआ था। दरभंगा स्नातक सीट का यह परिणाम बिहार की राजनीतिक सरगर्मी के बीच अहम है। राजद की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया है ! जबकि भाजपा के लिए यह परिणाम राजनीतिक समीक्षा का विषय होगा।
फिलहाल दरभंगा स्नातक सीट पर राजद प्रत्याशी अनिल झा की जीत सबसे बड़ी खबर है। चुनाव परिणाम से जुड़ी आगे की जानकारी और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के लिए जुड़े रहिए INFLOWIRE के साथ।
One Platform. Every Local Connection.