Sunday, November 08, 2026
अलीनगर फैशन
BIHAR

Bihar Panchayat Election 2026: चुनाव समय पर होगा या टलेगा? परिसीमन पर क्या है ताजा अपडेट

INFLOWIRE

Published on Sep 20, 2026 • 58 views
News Image

Source: Official Source

Audio Brief

Listen to this news

Approx. 1 min listen

Ready to play
0:00 1:00

Bihar Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव समय पर होगा या टलेगा? परिसीमन पर सामने आई पूरी तस्वीर

पटना | 20 सितंबर 2026 |INFLOWIRE

बिहार में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर गांवों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा तेज है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पंचायत चुनाव इस साल समय पर होगा या परिसीमन की प्रक्रिया के कारण आगे बढ़ सकता है?

20 सितंबर 2026 तक उपलब्ध आधिकारिक रिकॉर्ड और हालिया बयानों को साथ रखकर देखें तो तस्वीर यह है कि चुनाव को 2027 तक टालने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पहले ही स्पष्ट किया है कि पंचायत आम निर्वाचन 2026, मौजूदा प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने से पहले यानी दिसंबर 2026 से पहले कराया जाना है।

लेकिन दूसरी तरफ राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर “पंचायत परिसीमन 2026” के तहत सितंबर में भी लगातार दस्तावेज और प्रशासनिक निर्देश दर्ज हैं। इनमें 2011 की जनगणना के Enumeration Block, राजस्व गांवों और नगर निकाय में शामिल क्षेत्रों से जुड़े रिकॉर्ड के सत्यापन और सुधार के काम शामिल हैं।

क्या बिहार में परिसीमन हो रहा है?

आधिकारिक रिकॉर्ड में परिसीमन से संबंधित प्रक्रिया चलती दिखाई दे रही है। राज्य निर्वाचन आयोग के परिसीमन संबंधी रिकॉर्ड में 8 सितंबर को 2011 की जनगणना के Enumeration Block की सीमाओं और डेटा से संबंधित निर्देश तथा 10 और 15 सितंबर को राजस्व गांवों और नगर निकाय में शामिल क्षेत्रों से जुड़े आदेश दर्ज हैं।

इसलिए फिलहाल यह कहना कि “परिसीमन बिल्कुल नहीं हो रहा है”, उपलब्ध आयोग के रिकॉर्ड से मेल नहीं खाता है ।

मंत्री का बयान क्या कहता है?

मंत्री का बयान ही इस पूरे मामले से पर्दा उठाता है। और महत्वपूर्ण भी है।
पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के जून के बयान में कहा गया था कि पंचायत चुनाव मौजूदा सीमाओं पर बिना नए परिसीमन के कराए जाएंगे।

इसके बाद अगस्त में मंत्री के बयान की रिपोर्टिंग में परिसीमन पूरा होने के बाद चुनाव कराने की बात सामने आई। सितंबर में भी एक रिपोर्ट में मंत्री के हवाले से कहा गया कि पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा परिसीमन के बाद की जाएगी।

यानी मंत्री के अलग-अलग समय के बयानों में अंतर दिखाई देता है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर चल रहे किसी एक दावे को अंतिम सरकारी स्थिति मानना सही नहीं होगा।

क्या चुनाव 2027 में जाएगा?

अभी ऐसा कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं है।

राज्य निर्वाचन आयोग की दिसंबर 2025 की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया था कि 2021 में हुए पंचायत चुनाव के बाद निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल दिसंबर 2026 के आसपास समाप्त होगा और पंचायत आम निर्वाचन 2026 कार्यकाल समाप्त होने से पहले कराया जाएगा।

इसलिए वर्तमान आधिकारिक स्थिति को देखते हुए “चुनाव 2027 में होगा” कहना सही नहीं होगा।

दूसरी ओर, परिसीमन की प्रक्रिया और उसके बाद आरक्षण सहित चुनावी तैयारियों की वास्तविक समयसीमा यह तय करने में महत्वपूर्ण होगी कि चुनाव कार्यक्रम कब जारी होता है।

आरक्षण को लेकर भी बड़ी तैयारी

पंचायत चुनाव में सिर्फ सीमा निर्धारण ही महत्वपूर्ण नहीं है। आरक्षण रोस्टर भी चुनाव से पहले तैयार किया जाना है।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 2016 और 2021 में लगातार दो पंचायत चुनाव हो चुके हैं। इसलिए 2026 के चुनाव से पहले विभिन्न पंचायत पदों के आरक्षण की प्रक्रिया की जानी है।

हालिया अपडेट में EBC आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट और समर्पित आयोग की प्रक्रिया पर भी सरकार की तैयारी सामने आई है।

उम्मीदवार अभी क्या समझें?

2026 पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे संभावित उम्मीदवारों के लिए फिलहाल तीन बातें महत्वपूर्ण हैं:

◆ चुनाव 2026 में कराने की आधिकारिक तैयारी है।◆
◆परिसीमन से संबंधित सरकारी प्रक्रिया रिकॉर्ड में मौजूद है।◆
◆ पंचायत सीमा, आरक्षण और चुनाव कार्यक्रम के लिए आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार जरूरी है।◆

इसलिए किसी भी पंचायत में अभी से यह मान लेना कि सीट की सीमा या आरक्षण निश्चित रूप से वही रहेगा, सही नहीं होगा।

बिहार पंचायत चुनाव 2026 को समय पर कराने की आधिकारिक तैयारी है और चुनाव टालने की कोई घोषणा नहीं हुई है। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग के रिकॉर्ड में पंचायत परिसीमन 2026 से जुड़ी प्रक्रिया सितंबर तक जारी दिखाई दे रही है। मंत्री के परिसीमन संबंधी अलग-अलग समय के बयानों में अंतर होने के कारण अंतिम स्थिति के लिए आधिकारिक चुनाव अधिसूचना और परिसीमन संबंधी अंतिम आदेश महत्वपूर्ण होंगे।
 

Article Ad
Tags: Bihar Panchayat Election 2026 Bihar Panchayat Chunav Bihar Panchayat Delimitation Panchayat Election News Bihar Election पंचायत चुनाव पंचायत परिसीमन

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Sidebar Ad
Newsletter

Get the most important stories delivered to your inbox.