बिहार, भारत
29°
C / F
थोड़ी सी बारिश
सुबह की सबसे बड़ी खबर मौसम से जुड़ी है। बिहार में बारिश का अलर्ट जारी है, लेकिन इसी बीच उत्तर बिहार से राहत की खबर भी आई है—कई नदियों का जलस्तर घट रहा है। अब सवाल ये है कि क्या यह राहत कायम रहेगी या अगले 72 घंटे फिर मुश्किल बढ़ा सकते हैं? मौसम विभाग के ताजा अपडेट में इसका संकेत मिल गया है
Weather News: बारिश का अलर्ट है तो क्या बिहार में फिर बाढ़ का खतरा बढ़ेगा? अभी ऐसा कहना जल्दबाजी होगी। नदियों का जलस्तर कई जगह घट रहा है, लेकिन लगातार बारिश और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों से आने वाले पानी पर नजर रखना जरूरी है। हालाकिं अगले 24–72 घंटे में बारिश और नदी के जलस्तर का रुख क्या रहता है—यही तय करेगा कि राहत बरकरार रहती है या खतरा फिर बढ़ता है।
IMD के ताजा अलर्ट के मुताबिक बिहार में 29 अगस्त को भारी बारिश के साथ गरज-चमक/आंधी की संभावना है। इतना ही नहीं, बिहार के लिए 30 और 31 अगस्त तथा 1 सितंबर को भी मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी है।
लेकिन उत्तर बिहार की कई नदियों का जलस्तर गिरना शुरू हुआ है, जिससे तत्काल बाढ़ की आशंका में कुछ राहत मिली है।
| Sat 34° 28° | Sun 34° 28° | Mon 34° 26° | Tue 32° 26° | Wed 33° 26° | Thu 32° 26° |
| Fri 32° 28° | Sat 34° 27° |