राहुल गांधी का दावा: राष्ट्रपति मुर्मु ने वोट चोरी के आरोपों पर मांगे सबूत
Inflowire | Delhi | 9 Sep 2026
चुनाव प्रक्रिया और कथित वोट चोरी को लेकर विपक्ष का विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत INDIA गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने दावा किया कि राष्ट्रपति ने विपक्ष के आरोपों को खारिज नहीं किया, बल्कि उनसे सबूत मांगे हैं।
राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
9 अक्टूबर 2026 को INDIA गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता शामिल थे।
विपक्ष ने चुनाव आयोग के कामकाज, मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर राष्ट्रपति के सामने अपनी चिंताएं रखीं। नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए हस्तक्षेप की मांग भी की।
मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राष्ट्रपति ने विपक्ष के आरोपों का खंडन नहीं किया और उनसे कथित चुनावी अनियमितताओं के सबूत देने को कहा है। राहुल गांधी के मुताबिक विपक्ष इन आरोपों से संबंधित साक्ष्य राष्ट्रपति को उपलब्ध कराएगा।
हालाकिं अंदर क्या बात हुई उस बात की राष्ट्रपति के द्वारा कोई संदेश नही आया है वैसे यह राहुल गांधी की ओर से बैठक के दौरान हुई बातचीत का एक विवरण है।
विपक्ष की प्रमुख मांगें क्या हैं?
INDIA गठबंधन के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। विपक्ष ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग भी दोहराई।
विपक्षी नेताओं के अनुसार, वे कथित चुनावी अनियमितताओं से जुड़े सबूत राष्ट्रपति को सौंपेंगे। इस बीच, चुनाव आयोग की भूमिका और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष की मांग को लेकर राजनीतिक विवाद जारी है।
अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि विपक्ष अपने दावों के समर्थन में कौन-से दस्तावेज और साक्ष्य पेश करता है और संबंधित संस्थाएं इन शिकायतों पर क्या कदम उठाती हैं।