Sunday, November 08, 2026
अलीनगर फैशन
INDIA

नेहा बोरा रिहा, अभिजीत दीपके की आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

Inflowire

Published on Oct 17, 2026 • 43 views
News Image

Source: Official Source

Audio Brief

Listen to this news

Approx. 1 min listen

Ready to play
0:00 1:00

नेहा बोरा रिहा, अभिजीत दीपके की आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

Delhi | 17 October 26 | Inflowire

दिल्ली में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले हुई पुलिस कार्रवाई के बाद अब घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा को रिहा कर दिया गया है जबकि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को आज विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाना है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों को 16 अक्टूबर की शाम एहतियाती कार्रवाई के तहत हिरासत में लिया गया था।

नेहा बोरा रिहा, अभिजीत दीपके की आज पेशी; दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

दिल्ली में तिरंगा मार्च को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई के अगले चरण में पहुंच गया है। नेहा बोरा हिरासत से बाहर आ चुकी हैं, लेकिन अभिजीत दीपके की पेशी पर सबकी नजरें टिकी हैं।

दरअसल, 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिया था।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, नेहा बोरा को जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रिहा कर दिया गया है। वहीं, अभिजीत दीपके के मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता यानी BNSS की धारा 126 और 170 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्हें आज विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेश किया जाना है।

रिहाई के बाद नेहा बोरा ने पुलिस की कार्रवाई और हिरासत में रखने के तरीके पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि प्रदर्शनकारियों के साथ ऐसा व्यवहार किया गया, जैसे वे गंभीर अपराधी हों।

इस पूरे घटनाक्रम में एक तरफ पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कार्रवाई की बात कर रही है, तो दूसरी तरफ प्रदर्शन से जुड़े लोग हिरासत की प्रक्रिया और अपने अधिकारों को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

साथ ही आज अभिजीत दीपके की मजिस्ट्रेट के सामने पेशी और मजिस्ट्रेट के लिए फैसले कई तरह के सवालों का समाधान के साथ साथ सवाल भी खड़े कर सकते हैं ।

साथ ही इस बात पर भी फोकस होगा   कि दीपके की हिरासत को लेकर आगे क्या निर्णय लिया जाता है।

नेहा बोरा के रिहाई की पुष्टि हो चुकी है, जबकि अभिजीत दीपके की पेशी को लेकर आगे की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

________________
इन्फ्लोवायर न्यूज़ — खबर वही, नजर अलग।
________________

Article Ad
Tags: Neha Bora Abhijeet Dipke CJP Protest AISA Delhi Police Lehra Do Tiranga March SEM Court Delhi News

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Sidebar Ad
Newsletter

Get the most important stories delivered to your inbox.