जापान में तूफान का कहर, भूस्खलन में 2 की मौत; हजारों घरों की बिजली प्रभावित
Inflowire Desk| international| 22 Sep 26
जापान के प्रशांत तटीय इलाकों में तूफान डुजुआन का असर मंगलवार सुबह तक बना रहा। भारी बारिश के कारण कानागावा और चिबा प्रांतों में भूस्खलन हुआ, जिसमें तकरीबन दो लोगों की मौत की जानकारी निकलकर सामने आ रही है। जापान के सार्वजनिक प्रसारक NHK की रिपोर्ट के आधार पर रॉयटर्स ने बताया कि कुछ लोग अब भी लापता हैं और राहत-बचाव दल प्रभावित इलाकों में काम कर रहे हैं।
तूफान के कारण राजधानी टोक्यो और आसपास के क्षेत्रों में भी जनजीवन प्रभावित हुआ। करीब 50 हजार घरों तक बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। मंगलवार सुबह तक तूफान जापान के तट से आगे बढ़कर उत्तर-पूर्व की दिशा में प्रशांत महासागर की ओर जा चुका था, जिसके बाद कई इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन संबंधी चेतावनियों को कम किया गया।
जापानी अधिकारियों के मुताबिक प्रभावित इलाकों में मलबा हटाने और लापता लोगों की तलाश का काम जारी है। भारी बारिश के कारण कुछ जगहों पर सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। तूफान के कारण बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द की गई थीं।