महंगाई से बचने और पैसे बचाने के बहुत सारे टिप्स वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक टिप्स इन दिनों वायरल हो रहा है। इसे बेंगलुरु के एक शख्स ने शेयर किया है। इस शख्स का नाम अक्षय सीएन है। इस शख्स का दावा है कि उसने बिना अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव किए और बहुत ज्यादा समझौते किए बिना ही पैसे बचाने का रास्ता ढूंढ लिया है। अक्षय बैंगलोर वायरल नाम से इंस्टाग्राम पेज चलाते हैं। उन्होंने अपने वीडियो में कैप्शन के साथ पूरी जानकारी शेयर की है। अक्षय का कहना है कि सिर्फ बहुत ज्यादा सैलरी होने से ही फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स सॉल्व नहीं होंगी। बल्कि आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करके समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
घर शिफ्ट करने का फायदाअक्षय के मुताबिक उन्होंने जो पहला फैसला किया, वह यह था कि उसने अपना घर शिफ्ट किया। उसने किसी फैन्सी एरिया में घर लेने की जगह, मेट्रो स्टेशन के करीब घर लिया। अक्षय का कहना है कि इस घर का किराया तो महंगा है, लेकिन रोज-रोज मेट्रो तक आने लिए ऑटो के भाड़े और अन्य खर्चों से यह कम ही पड़ता है। इसके अलावा लास्ट मिनट में मेट्रो छूट जाने की टेंशन भी नहीं रहती। जिससे उसने काफी मानसिक सुकून मिला।
इन कदमों ने दिया साथअक्षय ने जो दूसरा जो सबसे बड़ा फैसला किया, वह था अपने रोज के खर्चों पर लगाम। उसने बताया कि तेज डिलीवरी, ऑटो, सब्सक्रिप्शन और छोटी-छोटी ऑनलाइन खरीदारी से बचना शुरू किया। अक्षय के मुताबिक बेंगलुरु में रहते हुए इस मद में बहुत बड़ी रकम खर्च हो जाती है। इसके अलावा, उसने अपने रैंडम खर्चों पर भी लगाम लगाया। बिना योजना के कैफे जाना, पब जाना और गाहे-बगाहे बाहर जाने की आदत बचत होने ही नहीं देती है।
गैजेट्स पर फिजूलखर्जी बंदअक्षय का कहना है कि उनके ऊपर गैजेट्स अपग्रेड करने का फितूर सवार रहता था। लेकिन बहुत जल्द मुझे समझ में आ गया कि यह बेहद गैरजरूरी चीज है। उन्होंने कहाकि बेंगलुरु का वर्क कल्चर बहुत जल्द ही आपको इन चीजों का आदी बना देता है। आपको इससे बचना होगा। अक्षय का कहना है कि इसके अलावा बहुत से लोग बेंगलुरु की लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को फॉलो करते रहते हैं। बहुत सारे लोग सिर्फ इसलिए पैसे खर्च करते हैं कि वह समाज में खुद को अपडेटेड दिखा सकें। जबकि हकीकत में उन्हें इसकी जरूरत नहीं होती।
घर पर शुरू किया खाना बनानाअक्षय के मुताबिक इसके बाद सबसे बड़ा कदम जो था, वह था घर पर खाना बनाना। अक्षय अपनी पोस्ट में लिखते हैं कि वह अक्सर बाहर कुछ न कुछ खा लेते थे। इसके चलते पैसे तो खर्च होते ही थे, साथ ही स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा था।
अक्षय के मुताबिक जबसे उन्होंने घर पर खाना बनाना शुरू किया उनके पैसे भी बचने लगे और इसके अलावा स्वास्थ्य भी सही रहने लगा।
मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है। आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला। यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा। जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं। अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।