Sunday, November 08, 2026
अलीनगर फैशन
PUBLIC ISSUES

हरियाणा में बिजली संकट! कई इलाकों में बत्ती गुल, क्या 14 जिलों में ब्लैकआउट?

Inflowire

Published on Oct 22, 2026 • 53 views
News Image

Source: Official Source

Audio Brief

Listen to this news

Approx. 1 min listen

Ready to play
0:00 1:00

BIG BREAKING | हरियाणा के 14 जिलों में ब्लैकआउट का दावा, बिजली संकट के बीच मचा हड़कंप

हरियाणा बिजली कर्मचारी हड़ताल पर | 22 से 24 अक्टूबर तक आंदोलन | जानिए क्या है पूरा मामला

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल के बीच बिजली आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर 14 जिलों में ब्लैकआउट की खबरें सामने आ रही हैं। हालाकिं 14 जिलों में एक साथ पूर्ण ब्लैकआउट होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

दरअसल, हरियाणा में बिजली कर्मचारी 22 से 24 अक्टूबर तक तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं। यह आंदोलन हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के उस फैसले के विरोध में किया जा रहा है, जिसके तहत गुरुग्राम और नूंह जिलों में निजी कंपनी को बिजली वितरण का समानांतर लाइसेंस दिया गया है।कर्मचारी संगठनों ने इस फैसले को बिजली क्षेत्र के निजीकरण की दिशा में उठाया गया कदम बताया है। दूसरी ओर राज्य सरकार ने कर्मचारियों से हड़ताल पर पुनर्विचार करने की अपील की है और आयोग के फैसले को चुनौती देने की बात कही है। हड़ताल के कारण कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की खबरें सामने आई हैं।

Inflowire अपडेट: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से जुड़ी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। 14 जिलों में ब्लैकआउट और उससे उत्पन समस्या पर नजर रखी जा रही है।
 

Article Ad
Tags: Haryana News Today Haryana Blackout Electricity Strike Haryana Power Crisis बिजली कर्मचारी हड़ताल

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Sidebar Ad
Newsletter

Get the most important stories delivered to your inbox.