ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कल से देशव्यापी आंदोलन का आगाज, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर जुटेंगे युवा
Inflowire| Delhi | 9 Sep 2026
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज होने के बीच 10 अक्टूबर से देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत का ऐलान किया गया है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर उठ रहे सवालों के बीच दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन की तैयारी है। आंदोलन के आयोजकों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों ने इस प्रदर्शन में युवाओं तथा नागरिक समूहों से शामिल होने की अपील की है। आयोजकों के मुताबिक, यह आंदोलन केवल एक संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों को लेकर व्यापक विरोध दर्ज कराने की कोशिश है।
SIR को लेकर क्यों हो रहा है विरोध?
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दलों, छात्र संगठनों और कुछ सामाजिक समूहों ने सवाल उठाए हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मतदाता सूची में नामों को हटाने और पात्र मतदाताओं के अधिकारों को लेकर पर्याप्त पारदर्शिता जरूरी है। लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त ने ऐसा नही किया।
उधर चुनाव आयोग की ओर से SIR को मतदाता सूची के सत्यापन और सुधार की प्रक्रिया बताया गया है। ऐसे में आंदोलन का केंद्र यह सवाल है कि मतदाता सूची में बदलाव के दौरान किसी पात्र नागरिक का मतदान का अधिकार प्रभावित न हो।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को आंदोलन का प्रमुख मुद्दा बनाया है। CJP के प्रतिनिधियों ने कहा है कि वे अपनी मांग पूरी होने तक विरोध जारी रखेंगें।
10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की खबरें सामने आई हैं। पुलिस की अनुमति और प्रदर्शन की शर्तों को लेकर भी विवाद की स्थिति बनी हुई है। इसलिए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के वास्तविक स्वरूप और उसमें भागीदारी की स्थिति पर नजर रहेगी।
Inflowire निष्कर्ष: 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन प्रस्तावित है। यह आंदोलन कितना व्यापक होगा और आगे इसका क्या असर पड़ेगा, यह आने वाला समय ही बताएगा।
____Inflowire____