दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: तीन थाना क्षेत्रों से 7 गिरफ्तार, सिंहवाड़ा में वारंटी के घर इश्तिहार चस्पा
Darbhanga News: दरभंगा जिले में अपराध नियंत्रण और न्यायालय से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। 21 अगस्त 2026 को जिले के बिरौल, नेहरा, सिंहवाड़ा और केवटी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की। इस दौरान तीन थाना क्षेत्रों से कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में न्यायालय से निर्गत इश्तिहार वारंटी के घर चिपकाया गया। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में प्राथमिकी अभियुक्त और न्यायालय द्वारा निर्गत NBW एवं कुर्की वारंटी से संबंधित व्यक्ति शामिल हैं।
बिरौल थाना ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार....
बिरौल थाना कांड संख्या 212/26, धारा 109(1) BNS के प्राथमिकी अभियुक्त दयानंद शाह, पिता स्व. गोपाल साहू सोनपुर निवासी को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के आधार पर छेदी साव पिता दामोदर साव और रामदेव यादव पिता बुच्ची यादव दोनों सौआ निवासी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत कुर्की वारंटी के मामले में मोहम्मद शमशाद पिता मोहम्मद शमीम आलम उसड़ी निवासी को भी विधिवत गिरफ्तार किया है।
इस तरह बिरौल थाना की कार्रवाई में कुल 4 लोगों की गिरफ्तारी की गई।
नेहरा थाना ने 2 अभियुक्त को किया गिरफ्तार...
नेहरा थाना पुलिस ने भी दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, नेहरा थाना कांड संख्या 113/26 के नामजद अभियुक्त मो. समीउल्ला उर्फ मरना पिता मो. जहांगीर गैना निवासी को गिरफ्तार किया गया।
वहीं नेहरा थाना कांड संख्या 118/26 के अभियुक्त सोनू साहू पिता महादेव साहू निवासी काठी टोल राजवाड़ा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
केवटी थाना : NBW के दो वारंटी गिरफ्तारी...
केवटी थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंट के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस के अनुसार सोनू सहनी उर्फ सुंदर सहनी पिता सोगारथ सहनी और सोगारथ सहनी पिता स्व. रामजी सहनी दोनों निवासी बरही रजवान टोल थाना केवटी जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया है ।
सिंहवाड़ा थाना: अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार ...
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गिरफ्तारी के बजाय न्यायालय की प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की है ।
सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या 178/23 में न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार वारंटी के अभियुक्त ऋषि कुमार ठाकुर पिता राजेंद्र ठाकुर निवासी सुंदरपुर थाना विश्वविद्यालय जिला दरभंगा के घर पर विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया।