Sunday, November 08, 2026
अलीनगर फैशन
DARBHANGA

Darbhanga Morning News: आज बहेड़ी में नियोजन मेला, 3000+ नौकरी के अवसर

Inflowire

Published on Sep 26, 2026 • 50 views
News Image

Source: Official Source

Audio Brief

Listen to this news

Approx. 1 min listen

Ready to play
0:00 1:00

Darbhanga Morning News: आज बहेड़ी में लगेगा नियोजन मेला, 3000 से ज्यादा नौकरी के अवसर

Inflowire Desk / 26 Sep 2026

दरभंगा: दरभंगा के युवाओं के लिए आज, 26 सितंबर 2026, रोजगार से जुड़ा बड़ा दिन है। जिले के बहेड़ी में आज एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में 25 से अधिक नियोजकों के शामिल होने और 3000 से ज्यादा रिक्तियों पर रोजगार का अवसर मिलने की जानकारी सामने आई है।

सुबह 10 बजे से शुरू होगा मेला

यह नियोजन मेला शान्तिनायक +2 उच्च विद्यालय, बहेड़ी, दरभंगा परिसर में आयोजित होगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मेले में पहुंच सकते हैं।

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर तलाशने का मौका है। अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा/रिज्यूमे साथ में रखनी चाहिए !

रजिस्ट्रेशन को लेकर भी जरूरी जानकारी

मेले में भाग लेने के लिए नियोजन पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया पहले से चल रही है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक 26 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक रजिस्ट्रेशन का अवसर है। अभ्यर्थी नियोजन विभाग के पोर्टल के माध्यम से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Morning News 26 September 2026: भारत को एशियन गेम्स में सिल्वर, कांगो विमान हादसा समेत सुबह की 6 बड़ी खबरें

Article Ad
Tags: Darbhanga News Darbhanga Morning News दरभंगा न्यूज नियोजन मेला बहेड़ी Job News Bihar Jobs

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Sidebar Ad
Newsletter

Get the most important stories delivered to your inbox.