Sunday, November 08, 2026
अलीनगर फैशन
DARBHANGA

Darbhanga Murder News: बिरौल के सहसराम में महिला की हत्या

Inflowire

Published on Oct 10, 2026 • 63 views
News Image

Source: Official Source

Audio Brief

Listen to this news

Approx. 1 min listen

Ready to play
0:00 1:00

दरभंगा क्राइम न्यूज़: बिरौल के सहसराम में महिला की चाकू मारकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

दरभंगा | 10 अक्टूबर 2026| inflowire

दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के सहसराम गांव में 50 वर्षीय महिला चमेली देवी की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव उनके घर में मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

प्रारंभिकप्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चमेली देवी गांव में अकेली रहती थीं। उनके पति और दोनों बेटे रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। बताया गया है कि उन्होंने घटना से एक दिन पहले बैंक से करीब 20 हजार रुपये निकाले थे।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या के पीछे लूटपाट का मकसद था या कोई अन्य वजह। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली गई।

फिलहाल हत्या के वास्तविक कारण और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच जारी है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के असली वजह का
पता चल सकेगा।

Article Ad
Tags: Darbhanga News Biraul News Sahasram Murder Bihar Crime News

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Sidebar Ad
Newsletter

Get the most important stories delivered to your inbox.