Sunday, November 08, 2026
अलीनगर फैशन
DARBHANGA

दरभंगा के अलीनगर से 22 वर्षीय अंजार खान लापता, परिवार ने लोगों से लगाई मदद की गुहार

Inflowire

Published on Oct 24, 2026 • 88 views
News Image

Source: Official Source

Audio Brief

Listen to this news

Approx. 1 min listen

Ready to play
0:00 1:00

दरभंगा के अलीनगर से 22 वर्षीय अंजार खान लापता, तलाश में जुटा परिवार

दरभंगा, बिहार | 24 October 2026

दरभंगा जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र से 22 वर्षीय अंजार खान के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिवार की ओर से जारी  गुमशुदगी संबंधी सूचना के जरिए लोगों से युवक को खोजने में मदद करने की अपील की गई है।

जानकारी के अनुसार अंजार  खान के पिता का नाम सलाउद्दीन खान है। युवक अलीनगर, जिला दरभंगा का रहने वाला बताया गया है। उसकी उम्र लगभग 22 वर्ष, कद करीब 5 फीट और रंग सांवला बताया गया है। मानसिक रूप से विक्षुब्ध है। 
उल्लेख है कि युवक बोलने में भी असमर्थ है। साथ ही उसे कम दिखाई भी देता है।
दी गई जानकारी के मुताबिक अंजार  खान 23 अक्टूबर शुक्रवार की रात करीब 9 बजे से लापता है। अंतिम बार उसे करीब रात के 8:30 बजे अलीनगर बाजार स्थित SBI से आगे देखा गया था। इस मामले में परिजन ने लोकल पुलिस स्टेशन से संर्पक साधा है।

लोगों से की गई मदद की अपील

परिवार ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को अंजार खान दिखाई दे या उनके बारे में कोई विश्वसनीय जानकारी मिले तो दिए गए मोबाइल नंबर 7257949637 पर संपर्क करें।

ऐसे मामलों में स्थानीय लोगों की सतर्कता और सही समय पर सूचना मिलना बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है। यदि आप अलीनगर और आसपास के क्षेत्रों में रहते हैं तो युवक की तस्वीर और पहचान संबंधी जानकारी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में मदद कर सकते हैं।

Inflowire की अपील: इस खबर को जिम्मेदारी के साथ साझा करें। किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर भरोसा न करें। युवक के संबंध में जानकारी मिलने पर परिवार को सूचित करें और जरूरत पड़ने पर स्थानीय पुलिस को भी जानकारी दें।

नोट: यह खबर परिवार की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर प्रकाशित की गई है।

Article Ad
Tags: दरभंगा न्यूज़ अलीनगर न्यूज़ अंजार खान गुमशुदा युवक बिहार समाचार Missing Person Darbhanga

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Sidebar Ad
Newsletter

Get the most important stories delivered to your inbox.