बिहार रोजगार मेला: 20 हजार से ज्यादा नौकरियों के बीच सैलरी पर सवाल ?
Inflowire | Bihar News | Patna
बिहार में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। पटना में चल रहे मेगा जॉब फेयर में 20 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर बताया गया है। हालांकि, रोजगार के साथ मिलने वाली सैलरी को लेकर युवाओं के बीच सवाल भी उठ रहे हैं।
बिहार में रोजगार मेलों का सिलसिला जारी
बिहार सरकार के रोजगार पोर्टल पर अगस्त 2026 में पटना समेत कई जिलों में रोजगार मेलों और जॉब कैंप की जानकारी दर्ज है। पटना के ज्ञान भवन में 19 से 23 अगस्त तक मेगा जॉब फेयर आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा मुंगेर, गया, औरंगाबाद, नवादा, कटिहार समेत कई जिलों में भी रोजगार मेले निर्धारित किए गए हैं।
पटना के मेगा जॉब फेयर में 50 से अधिक कंपनियों के जरिए 20 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जानकारी सामने आई है। कई पदों के लिए चयन प्रक्रिया सीधे इंटरव्यू के आधार पर रखे जाने की बात भी सामने आई है।
नौकरी मिले, लेकिन सैलरी कितनी?
रोजगार मेले युवाओं को कंपनियों तक सीधे पहुंचने का मौका देते हैं, लेकिन नौकरी के साथ मिलने वाला वेतन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। खासकर उन युवाओं के लिए जो अपने शहर या गांव से बाहर जाकर नौकरी करने की तैयारी कर रहे हैं।
दूसरे शहर में रहने की स्थिति में किराया, खाना, आने-जाने का खर्च और अन्य जरूरतें भी होती हैं। ऐसे में कम शुरुआती वेतन वाले ऑफर को लेकर युवाओं के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या नौकरी से मिलने वाली आय रोजमर्रा के खर्च को पूरा करने के लिए पर्याप्त होगी?
रोजगार और सम्मानजनक आय दोनों जरूरी
रोजगार उपलब्ध कराना बेरोजगार युवाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन इसके साथ नौकरी की शर्तें, काम का स्थान, पद की प्रकृति और वेतन भी महत्वपूर्ण है।
हालांकि, रोजगार मेले में मिलने वाली सभी नौकरियों की सैलरी एक जैसी नहीं है। अलग-अलग कंपनियों और पदों के अनुसार वेतन में अंतर हो सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को किसी भी नौकरी को स्वीकार करने से पहले वेतन, कार्यस्थल, ड्यूटी का समय, रहने की व्यवस्था और अन्य शर्तों की जानकारी अच्छी तरह जांच लेनी चाहिए।
बिहार के कई जिलों में रोजगार मेले
सरकारी रोजगार पोर्टल के अनुसार अगस्त के दौरान बिहार के अलग-अलग जिलों में रोजगार मेलों का कार्यक्रम जारी है। इनमें मुंगेर, मधेपुरा, शेखपुरा, औरंगाबाद, गया, नवादा, कटिहार, खगड़िया और पटना सहित कई स्थान शामिल हैं।
यानी रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर भी कंपनियों से सीधे संपर्क करने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, आय का भी है।
बिहार में रोजगार मेलों के जरिए बड़ी संख्या में युवाओं को कंपकंपनियोंकंपकंपनियोंनियोंनियों से जोड़ने की कोशिश हो रही है। लेकिन इसके साथ एक बड़ा सवाल यह भी है कि मिलने वाली नौकरी से युवा अपने रहने और परिवार के खर्च को कितना संभाल पाएंगे।
रोजगार के आंकड़ों के साथ यदि नौकरी की गुणवत्ता और वेतन पर भी पर्याप्त ध्यान दिया जाए, तो युवाओं के लिए ये अवसर अधिक उपयोगी साबित हो सकते हैं।