दरभंगा में 23 अक्टूबर को जॉब कैंप, 50 पदों पर भर्ती; ₹14,500 तक मिलेगी मासिक सैलरी
दरभंगा | 16 October 2026 | Inflowire
दरभंगा जॉब कैंप 2026: नौकरी की तलाश कर रहे दरभंगा और आसपास के युवाओं के लिए रोजगार का अवसर सामने आया है। आगामी 23 अक्टूबर को दरभंगा में जॉब कैंप आयोजित किया जाएगा, जहां शिक्षण समेत विभिन्न पदों पर कुल 50 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹14,500 के साथ अन्य भत्ते दिए जाने की जानकारी दी गई है।
कहां और कब लगेगा जॉब कैंप?
बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र, दरभंगा के माध्यम से इस जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया में फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी की भागीदारी होगी।
जॉब कैंप 23 अक्टूबर 2026 को आईटीआई, रामनगर के निकट स्थित संयुक्त श्रम भवन, दरभंगा के कार्यालय परिसर में लगेगा। अभ्यर्थी सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करनी होंगी:
नियुक्ति निजी संस्थानों में शिक्षक के रूप में भी की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और अंग्रेजी भाषा की जानकारी से संबंधित आवश्यक दस्तावेज साथ रखने होंगें !
जॉब कैंप में शामिल होने के लिए क्या करना होगा?
जॉब कैंप में भाग लेने के लिए नियोजनालय में पंजीकरण अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के नेशनल करियर सर्विस यानी NCS पोर्टल www.ncs.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा, संबंधित नियोजनालय पहुंचकर भी पंजीकरण कराया जा सकता है।
साक्षात्कार में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने साथ बायोडाटा और सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति लेकर पहुंचें।
क्या लगेगा कोई शुल्क?
जारी सूचना के अनुसार जॉब कैंप में भाग लेने की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। नौकरी की तलाश कर रहे योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तारीख और समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
50 पदों पर भर्ती की जानकारी आयोजकों की ओर से दी गई है। अंतिम चयन साक्षात्कार नियमानुसार ही होगा।