घर के अंदर पिता को कट्टा दिखाने का आरोप, पुलिस पहुंची तो युवक के पास से मिले दो हथियार और गोलियां
दरभंगा/बेनीपुर, 18 सितंबर 2026: घरेलू विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची तो मामला कहीं ज्यादा गंभीर निकला। बहेड़ा थाना क्षेत्र के नवादा गांव में एक युवक पर अपने दिव्यांग पिता को हथियार दिखाकर धमकाने का आरोप है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और उसके पास से दो देसी कट्टे तथा दो गोलियां बरामद होने की जानकारी दी।
मामला बहेड़ा थाना क्षेत्र के नवादा गांव का है। पुलिस को परिवार में विवाद और धमकी की सूचना मिली थी।
दरभंगा के बहेड़ी में शराब लदा ट्रक पलटा, बोतलें उठाने उमड़ी भीड़; वीडियो वायरल
पुलिस पहुंची तो मामला बदला
शिकायत घरेलू विवाद से जुड़ी थी, लेकिन तलाशी में हथियार मिलने की बात सामने आने के बाद मामला आर्म्स एक्ट तक पहुंच गया।
एक परिवार के भीतर शुरू हुआ विवाद पुलिस के सामने हथियार बरामदगी के मामले में बदल गया।
पुलिस के अनुसार युवक के पास से दो देसी कट्टे और दो गोलियां मिलीं।
अब जांच कि दिशा भी बदल गयी ?
अब पुलिस के सामने कई तरह की चुनौतियाँ है :- हथियारों के स्रोत का पता लगाना । इसके अलावा पारिवारिक विवाद की वास्तविक वजह और घटना के दौरान क्या हुआ, इसकी भी जांच की जाएगी। आरोपों पर अंतिम निष्कर्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही तय होगा।
गिरफ्तार युवक की पहचान बहेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा अमन झा पिता संजय झा साo नवादा थाना बहेड़ा जिला दरभंगा के रूप में हुई है।
कागज पर नलकूप, खेत में पानी नहीं! बेनीपुर में बैठक के दौरान उठा किसानों का बड़ा सवाल