Sunday, November 08, 2026
अलीनगर फैशन
INDIA

अरे! मैं बौना हूं; चुनाव लड़ते-लड़ते रह गया 16 साल का लड़का, फिर ऐसे खुली सच्चाई

Admin User

Published on May 29, 2026 • 22 views
News Image

Source: hindustan viral live

Audio Brief

Listen to this news

Approx. 1 min listen

Ready to play
0:00 1:00

नाइजीरिया में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां पर एक 16 साल के लड़के ने ऐसा खेल-खेला की वह देश का सबसे बड़ा चुनाव लड़ने के करीब पहुंच गया। जी, हां नाइजीरिया का सांसद बनने का चुनाव, वह भी किसी छोटी पार्टी से नहीं बल्कि देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी 'ऑल प्रोग्रेसिव कांग्रेस' से। अब जबकि इसका भांडा फूट गया है, तो यह पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह पूरा मामला उस वक्त सामने आया जब नाइजीरिया की ऑल कांग्रेस पार्टी की तरफ से उम्मीदवार अबिन अल अजाबिन जजौ यानी जारिया का अजूबा नाम से मशहूर महमूद सादिस बुबा का एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में वह देश को बदलने की बड़ी-बड़ी बातें करता हुआ नजर आता है। इतना ही नहीं जब उससे उसकी उम्र के बारे में पूछा जाता है, तो वह अपने आप को 30 साल का बताता है। वह कहता है कि उसे बचपन से ही बौनेपन की बीमारी है। इसलिए उसका चेहरा बच्चों जैसा लगता है।

जेन-जी के बीच में यह वीडियो वायरल हो जाता है और देखते ही देखते बुबा लोकप्रिय हो जाता है। कई लोग उसे अपना नेता मानने लगते हैं। देखते ही देखते नाइजीरिया की सबसे बड़ी पार्टी भी उसे अपना टिकट देने के लिए तैयार हो जाती है। लेकिन वह कहते हैं न कि जब आप फेमस होते हैं, तो आपकी पुरानी यादें भी आपके साथ आती हैं। फेमस होने के बाद जब बुबा के चुनाव टिकट लेने की बारी आई, तो उसके पुराने दस्तावेज और पासपोर्ट की तस्वीरें सामने आने लगी। दस्तावेजों से पता चला कि बुबा 30 साल का नहीं बल्कि केवल 15 साल का है। उसका जन्म 2010 में हुआ है।

इतना ही नहीं स्कूल की एक शिक्षिका ने भी सामने आकर बताया कि उसने कुछ साल पहले ही बुबा को स्कूल में पढ़ाया है। शुरुआत में तो पार्टी ने बुबा का बचाव किया लेकिन जब एक के बाद एक कई सबूत सामने आने लगे, तो फिर काउंटर करना आसान नहीं रहा। सबूतों को देखते हुए पार्टी ने आनन-फानन में उसे निष्कासित करने का ऐलान कर दिया। हालांकि, इससे पहले ही बुबा ने पार्टी को पत्र लिखकर अपना सच बता दिया।

भले ही बुबा चुनाव लड़ने में नाकाम रहा हो, लेकिन इससे उसकी सोशल मीडिया पर लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ गई है। तमाम लोग उसे अपना हीरो मान रहे हैं, तो कई लोग उसकी चालाकी पर हैरानी जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर उसके दस्तावेज लीक नहीं होते, तो शायद बुबा नाइजीरिया की संसद में बैठा होता।

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Article Ad

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Sidebar Ad
Newsletter

Get the most important stories delivered to your inbox.