Sunday, November 08, 2026
अलीनगर फैशन
EDUCATION

Bihar Teacher Recruitment: 32,388 पदों पर भर्ती का बदला शेड्यूल, अब इस तारीख से शुरू हो सकता है आवेदन

Inflowire

Published on Sep 04, 2026 • 169 views
News Image

Source: Official Source

Audio Brief

Listen to this news

Approx. 1 min listen

Ready to play
0:00 1:00

Bihar Teacher Recruitment 2026: 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती,आवेदन की नई तारीख आई

पटना/दरभंगा। बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC TRE-4.0 की आवेदन प्रक्रिया पहले निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी थी। अब आयोग की ओर से संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है और आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना जताई गई है।

यह भर्ती Advertisement No. 14/2026 के तहत हो रही है। वर्तमान भर्ती विज्ञापन में कुल 32,388 शिक्षक पदों को शामिल किया गया है। इन पदों में प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक पद शामिल हैं।

पहले 1 सितंबर से शुरू होना था आवेदन

BPSC TRE-4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पहले 1 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली थी। लेकिन निर्धारित तारीख पर आवेदन शुरू नहीं हुआ। आयोग ने प्रशासनिक कारणों और ऑनलाइन आवेदन में जरूरी संशोधनों के चलते प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

इसके बाद BPSC की ओर से संशोधित सूचना जारी की गई, जिसमें आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना बताई गई।

32,388 पदों में किस स्तर के शिक्षक शामिल हैं?

वर्तमान भर्ती सूचना के अनुसार 32,388 पदों को अलग-अलग कक्षाओं के लिए बांटा गया है।

◆ कक्षा 1 से 5 तक के लिए 3,847 पद
◆कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563 पद
◆कक्षा 9 से 10 के लिए 3,877 पद जबकि कक्षा 11 से 12 तक के लिए 16,101 पद को शामिल किया गया है।

इसका मतलब है कि अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखने वाले शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए भर्ती में अवसर उपलब्ध होंगे। हालांकि आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को अपने विषय, शैक्षणिक योग्यता और शिक्षक पात्रता से जुड़ी शर्तों को आधिकारिक विज्ञापन से मिलाना जरूरी है।

21 सितंबर से आवेदन, लेकिन एक बात का रखें ध्यान

अभ्यर्थियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण अपडेट आवेदन शुरू होने की तारीख है। संशोधित सूचना के अनुसार प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है।

46,595 पदों को लेकर क्यों हो रहा है भ्रम?

BPSC TRE-4.0 को लेकर अभ्यर्थियों के बीच एक बड़ा भ्रम कुल पदों की संख्या को लेकर है। पुराने परीक्षा कैलेंडर में TRE-4 के सामने 46,595 पदों का आंकड़ा दिखाई देता है। वहीं बाद में जारी भर्ती विज्ञापन और संशोधित आवेदन सूचना में 32,388 शिक्षक पदों की बात सामने आई है।

इसलिए अभ्यर्थियों को सोशल मीडिया या पुराने पोस्ट में दिए गए 46,595 के आंकड़े को देखकर भ्रमित नहीं होना चाहिए। वर्तमान भर्ती विज्ञापन के आधार पर 32,388 पदों की जानकारी सामने आई है। BPSC के आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर में 46,595 का पुराना आंकड़ा मौजूद होने के कारण दोनों संख्याओं के बीच अंतर दिखाई देता है।

INFLOWIRE की सलाह: भर्ती से संबंधित अंतिम पद संख्या, विषयवार रिक्तियां, पात्रता और आवेदन की अंतिम तारीख के लिए अभ्यर्थी संशोधित आधिकारिक विज्ञापन को ही अंतिम आधार मानें।

शिक्षक अभ्यर्थियों को अभी क्या करना चाहिए?

आवेदन शुरू होने में अभी समय है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अंतिम समय तक इंतजार करने के बजाय अपने जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।

इन चीजों को पहले से जांच लें वरना होगी परेशानी :

- शैक्षणिक प्रमाण-पत्र

- शिक्षक प्रशिक्षण से जुड़े प्रमाण-पत्र

- पात्रता परीक्षा से संबंधित दस्तावेज

- आधार या अन्य पहचान पत्र

- पासपोर्ट साइज फोटो

- हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी

- मोबाइल नंबर और ई-मेल

- आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों के संबंधित प्रमाण-पत्र

ऑनलाइन आवेदन के समय नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण प्रमाण-पत्रों के अनुसार ही भरना महत्वपूर्ण होगा।

दरभंगा और उत्तर बिहार के अभ्यर्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण

बिहार शिक्षक भर्ती में दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों के हजारों अभ्यर्थियों की रुचि रहती है। ऐसे में आवेदन की तारीख में बदलाव का असर उत्तर बिहार के अभ्यर्थियों पर भी पड़ेगा।

अभ्यर्थियों को खास तौर पर आवेदन शुरू होने के बाद वेबसाइट पर अत्यधिक भीड़ या तकनीकी परेशानी से बचने के लिए अंतिम दिनों का इंतजार नहीं करना चाहिए। हालांकि आवेदन से पहले सभी नियम और पात्रता की शर्तें ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

सबसे बड़ा सवाल इस समय अभियर्थियों में है कि क्या अभी आवेदन किया जा सकता है?

सबसे जरूरी बात ये है कि संशोधित सूचना के अनुसार TRE-4.0 की आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। इसलिए फिलहाल अभ्यर्थियों को आधिकारिक आवेदन विंडो खुलने का इंतजार करना चाहिए। आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया में बदलाव महत्वपूर्ण है। अब अभ्यर्थियों को 21 सितंबर के आसपास BPSC की वेबसाइट पर आवेदन लिंक और विस्तृत निर्देश पर नजर रखनी होगी।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 32,388 पदों वाला वर्तमान भर्ती विज्ञापन और पुराने 46,595 पदों वाले परीक्षा कैलेंडर को एक ही आंकड़ा मानकर न चलें। भर्ती की अंतिम शर्तों और पदों की जानकारी के लिए आयोग की संशोधित आधिकारिक सूचना को प्राथमिकता देना सुरक्षित रहेगा।

Article Ad
Tags: BPSC TRE 4.0 Bihar Teacher Recruitment 2026 Bihar Teacher Vacancy BPSC Teacher Vacancy Bihar Education News Teacher Recruitment BPSC News Education News

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Sidebar Ad
Newsletter

Get the most important stories delivered to your inbox.